उत्तर प्रदेश

हिलौली ब्लॉक में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के जयघोष से गूंजा कस्बा

रिपोर्ट-सपना मौरावां

उन्नाव। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को हिलौली ब्लॉक मुख्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर नंदेश्वर शिव मंदिर गेट, सदर बाजार, ब्लॉक चौराहा और पावर हाउस होते हुए वापस ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान रास्ते में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।


इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने सदर बाजार में विभिन्न प्रतिष्ठानों के दुकानदारों को तिरंगा भेंट किया और उनसे अपने प्रतिष्ठानों तथा घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। हाथों में लहराते तिरंगे और लोगों के उत्साह से कस्बे में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देखने को मिला।


यात्रा में बीडीओ संतोष श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत धीरेंद्र यादव, सीडीपीओ सुनीता सिंह, विवेक सिंह, महेश सोनी, रामऔतार, जेपी सोनकर, अजय यादव, शिवम गौड़, अनूप गौतम, सतीश चंद्र, सर्वेश मौर्या, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, आनंद साहू, मधूसूदन पांडेय, अजीज अहमद, अनूप, सुनीत कुमार, महेश पटेल, आजाद, सरिता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}