उत्तर प्रदेश

कुत्ते के काटने के बाद बिगड़ी तबीयत, 17 दिन बाद 45 वर्षीय राज बहादुर की मौत

 

रुदौली (अयोध्या)।

रुदौली तहसील क्षेत्र के चका का पुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय राज बहादुर लोधी पुत्र मूलचंद लोधी की शनिवार तड़के करीब चार बजे घर पर मौत हो गई। बताया गया कि 22 जुलाई को उन्हें कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों ने सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी उनका इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार सुबह राज बहादुर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को छोड़ गए हैं। बेटियों में सोनी (22), मुस्कान (18), सलोनी (16) और सबसे छोटी बेटी 14 वर्ष की है। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक मृतक की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।विधायक ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}