तकिया गांव में डेंगू बुखार से 50 से अधिक लोग पीड़ित,एक किशोर की मौत
रूदौली विधायक ने घर-घर जाकर स्थिति का लिया जायजा,मदद का दिया भरोसा

रुदौली-अयोध्या। मवई विकासखंड के कुशहरी (तकिया) गांव में बुखार से पीड़ित एक 14 वर्षीय किशोर की शुक्रवार को मौत हो गई।गांव में 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों में इस बात की दहशत है कि बुखार पीड़ित लोगों को डेंगू भी हो सकता है। बुखार से पीड़ित अधिकतर लोग स्थानीय निजी अस्पतालों के अलावा लखनऊ व बाराबंकी के कई निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।वंही बीते दिनों कुशहरी (तकिया) गांव निवासी रामजीत का बेटा 14 वर्षीय राज की डेंगू बुखार से मौत हो गई।बेटी का इलाज सफेदाबाद स्थित मियो हॉस्पिटल में चल रहा है। रविवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव कुशहरी (तकिया) गांव में पहुँचकर पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश निषाद से गांव में बुखार से पीड़ित लोगों के बारे में जानकारी ली।और घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों का हालचाल लिया।एक ही गांव में 50 से अधिक बुखार से पीड़ित मरीजों को देखकर हैरान रह गए।विधायक ने सीएमओं सुशील कुमार बनियान को गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज के लिए निर्देशित किया है।
विधायक ने नारायण ढाबा स्थित एसकेडी हॉस्पिटल,मालिनपुर रोड स्थित शिवाय हॉस्पिटल, सुमेरगंज स्थित डॉ ज्ञान प्रकाश व मवई चौराहा पर विभिन्न हॉस्पिटलों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और आर्थिक सहायता भी प्रदान किया। गांव में कोमल, ब्रह्मा देवी, बेचू लाल, जसवंत, सुधा, संध्या, तारा देवी, रामनिवास, रौनक, शिव कला, सुरेंद्र, कोमल, राम प्रताप, सपना, रामविलास, राखी, गोलू, सुनीता, बिमला, शेष कुमार, राम किशोर, रामखेलावन, श्रीमती, उषा देवी, मालती, देवेंद्र कुमार, अमन, अंजलि, उषा, लक्ष्मी, राम जी, नंदिनी, नेहा, भोलादेवी, सारांश, मोहन, अयांश, फूलकला सहित अन्य मरीज बुखार से पीड़ित मिले है।