उत्तर प्रदेश

शुजागंज पुलिस चौकी के नवागत प्रभारी अभिषेक सिंह ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को न्याय प्राथमिकता!

रिपोर्ट फतेह खान

रूदौली अयोध्या।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में रूदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शुजागंज पुलिस चौकी पर नवागत चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, संवेदनशील स्थानों और कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, पीड़ितों को न्याय दिलाना और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सतर्क रहकर प्रभावी गश्त की जाए तथा आम नागरिकों के साथ संवाद बनाए रखा जाए, ताकि कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}