ममरेजनगर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,दूसरा घायल
घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी पहुँचे विधायक रामचंद्र यादव


रुदौली-अयोध्या। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम ममरेजनगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब टेंट की सेलिंग उतारते समय दो युवक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान मनोज यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र रामसागर यादव निवासी ममरेजनगर कोतवाली रुदौली के रूप में हुई है। घायल युवक राकेश रावत पुत्र त्रिभुवन को आनन फानन में सीएचसी रूदौली ले जाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। वही सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामचंद्र यादव तुरन्त सीएचसी अस्पताल पहुंचे। और उन्होंने तुरन्त डॉक्टरों को घायल के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। और उन्होंने साथ ही मृतक के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए। वही भेलसर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिया। गांव के ही ग्रामीणों ने बताया कि टेंट की सेलिंग उतारते समय लोहे की पाइप 11 हजार हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गई। जिससे दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोरोकर बुराहाल है। इस हादसे से गांव में मातम का माहौल है। वही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।



