26 जनवरी को लेकर रुदौली कोतवाली पुलिस अलर्ट
रुदौली रेलवे स्टेशन व भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

रुदौली-अयोध्या। आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र रुदौली कोतवाली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रही है। शनिवार को रुदौली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ रुदौली रेलवे स्टेशन एवं अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य की मौजूदगी में संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई। वहीं रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अभियान के दौरान पुलिसकर्मी सतर्कता के साथ तैनात नजर आए। और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।



