उत्तर प्रदेशमहराजगंज

निचलौल:रामहर्ष इंटर कालेज के छात्र अभिषेक ने किया जिला टॉप

महराजगंज/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार भी छात्राओं ने अपनी शानदार सफलता से नया कीर्तिमान रचा है। 10वीं में कुल 90.11% और 12वीं में 81.15% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। महराजगंज जिले में 12वीं में अभिषेक मद्धेशिया ने टॉप किया है, वहीं 10वीं में अनुपमा सिंह और दीपशिखा संयुक्त रूप से अव्वल रहीं।

निचलौल स्थित राम हर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र अभिषेक मद्धेशिया ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में से 478 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। अभिषेक की इस सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गर्व महसूस कराया है।

10वीं की परीक्षा में अनुपमा सिंह (श्रीमती कौशिल्या देवी इंटर कॉलेज) और दीपशिखा (दर सिंगार इंटर कॉलेज) ने 600 में से 580 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से महराजगंज टॉप किया। दोनों छात्राओं की बराबरी ने जिले को गौरवान्वित कर दिया है। टॉपर्स के घरों में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

प्रदेश स्तर पर भी बेटियों का दबदबा रहा। प्रयागराज के बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा महक जायसवाल ने 97.20% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से साक्षी (अमरोहा), शिवानी सिंह (प्रयागराज), अनुष्का सिंह (कौशांबी) और आदर्श यादव (सुल्तानपुर) रहे। तीसरे स्थान पर इटावा की मोहिनी ने जगह बनाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी टॉपर्स को शुभकामनाएं दीं और उनकी मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा कि ये छात्र-छात्राएं प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की ताकत हैं। साथ ही घोषणा की कि सभी टॉपर्स को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस वर्ष के परिणामों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। महराजगंज जिले के ये होनहार छात्र आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}