पस्तामाफी पंचायत भवन में 225 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरण
विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में शीतलहर से बचाव की हुई पहल

रुदौली-अयोध्या। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को रुदौली तहसील क्षेत्र के पस्तामाफी पंचायत भवन में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत तराई क्षेत्र के ग्राम अब्बूपुर, पस्तामाफी, बरई, सराय नासिर, मुजहना, सलाहपुर, हरौरा गुजरान, हरौरा कुर्मियान, कैथी मांझा, खैरी सहित अन्य गांवों के गरीब, असहाय, वृद्ध एवं विधवा व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए 225 से अधिक कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में रुदौली विधायक राम चंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ तहसीलदार रुदौली विजय गुप्ता, गन्ना समिति के चेयरमैन निर्मल शर्मा, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, शुजागंज चौकी इंचार्ज शंकर लाल यादव, क्षेत्रीय लेखपाल नकछेद भारती सहित दीपचंद्र यादव, सुशीला यादव, शिव प्रताप एवं संबंधित ग्रामों के प्रधान भागीरथ, राकेश वर्मा, अरविंद वर्मा व राम सदल मौजूद रहे। अतिथियों ने शीतलहर के प्रकोप से प्रभावित जरूरतमंदों के लिए इस पहल को जनकल्याणकारी बताया। और भविष्य में भी ऐसे राहत कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने पर जोर दिया। कंबल पाकर लाभार्थियों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



