रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किया विधायक खेल स्पर्धा का शुभारम्भ

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा 2025 व 26 का शुभारम्भ शुक्रवार को सत्यनामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शुक्लापुर के प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर और दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचल से छुपी हुई प्रतिभाओं को निकाल कर युवा कल्याण विभाग उन्हें एक सक्रिय मंच प्रदान करता है। मानसिक स्वास्थ के लिए शारीरिक स्वास्थ्य अत्यं महत्वपूर्ण है। उनके इस बयान ने उपस्थित लोगों में जोश भर दिया और वे तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका समर्थन करने लगे। विधायक ने ऐसे आयोजन को युवाओ के लिए वरदान बताया।नोडल अधिकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोहर उपाध्याय ने बताया कि सब जूनियर वर्ग (बालिका वर्ग) 100 मीटर दौड़ में शिफा बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं 800 मीटर दौड़ में अमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अल्ताफ ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग वॉलीबॉल में ग्राम पंचायत सैमसी की टीम विजेता रही।इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष उप जिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार, उपाध्यक्ष खण्ड विकास अधिकारी रुदौली अमित कुमार त्रिपाठी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोहर उपाध्याय, सहायक नोडल ललित तिवारी, युवा कल्याण विभाग की व्यायाम प्रशिक्षिका अंकिता श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत, जिला अध्यक्ष अनसूचित मोर्चा किशोरी लाल भारती, रविकांत तिवारी, अंकुर सिंह, भरत लाल रावत मण्डल अध्यक्ष, खेल अनुदेश, पीआरडी जवान सहित आदि लोग मौजूद रहे।



