उत्तर प्रदेश

गला रेतकर जला दी गई दिव्यांग युवक की लाश सीओ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

माइनर नहर किनारे अधजला शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप अधजले शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम

रुदौली-अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादाबाद गांव के समीप माइनर नहर के पास गन्ने के खेत के किनारे एक अज्ञात दिव्यांग युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर रुदौली क्षेत्राधिकारी आशीष निगम, पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव तथा रुदौली कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य भारी पुलिस बल के साथ तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे। और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की पहले गला रेतकर हत्या की गई। इसके बाद शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से धान के पुवाल (पराली) डालकर आग के हवाले कर दिया गया। आग से शव का आधे से अधिक हिस्सा बुरी तरह जल गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के गांवों में लापता व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। और हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में रुदौली क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि शव अत्यधिक जला होने के कारण अभी पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के गांवों में शिनाख्त कराई जा रही है। और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है,जबकि पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}