Life Styleमनोरंजन

नये वर्ष के शुभ अवसर पर प्रेम सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ का फर्स्ट लुक रिलीज

प्रेम सिंह,काजल यादव और सुदीक्षा झा फिल्म के अहम किरदार को निभाएंगे

मनोरंजन। पनाश फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ का पहला पोस्टर आज नये वर्ष के शुभ उपलक्ष पे रिलीज किया गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक काफी लाजवाब और बेहतरीन लग रहा है। फिल्म के फर्स्ट लुक में प्रेम सिंह के साथ काजल यादव और सुदीक्षा झा नजर आ रहे है, अब यहाँ ये पूरा पूरा सस्पेंस ये है की प्रेम सिंह किसके दिलो के बंधन में बंधे गे। फिल्म की कहानी की बात करे तो फिल्म पूरी तरह सम्पूर्ण पारिवारिक पे आधारित है। जिसमे आपको लव स्टोरी के साथ साथ फूल फैमली ड्रामा का मनोरंजन मिलेगा। फिल्म के हीरो प्रेम सिंह ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए सभी देशवासियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं भी दिए।
फिल्म के निर्माता और निर्देशक स्व.सुभाष तिवारी है। संगीतकार मुन्ना दुबे व रतन बाबा है। गीतकार मुन्ना दुबे , बी ए मितवा है। लेखक नन्हे पाण्डेय है। डीओपी मनोज सिंह है। नृत्य महेश आचार्य है। संकलन कमलेश प्रजापति है। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय है। मुख्य सहायक निर्देशक मिलन मन्जोशी है। प्रोडक्शन मैनेजर शिवम है। ड्रेस मेन सूर्या है। पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो में हुआ है। फिल्म के पीआरओ रितिक कौशिक है।

फिल्म के मुख्य भूमिका में प्रेम सिंह , काजल यादव , सुदीक्षा झा , किरण यादव , विनोद मिश्रा , महेश आचार्य , विद्या सिंह आदि अन्य कलाकार नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}