उत्तर प्रदेशमहराजगंज

ठूठीबारी: खेत में चल रहे रोटावेटर की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, गांव में मातम

ठूठीबारी (महराजगंज)। कोतवाली क्षेत्र के नौनिया उर्फ नेटूआहिया गांव में शनिवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। रोटावेटर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नौनिया निवासी अमरीश उर्फ मुनीब का 14 वर्षीय पुत्र गिरजेश गांव में चल रहे ट्रैक्टर के साथ खेत की जुताई कराने गया था। जुताई के दौरान अचानक तेज झटका लगने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे लगे रोटावेटर में फंस गया। घटना इतनी भीषण थी कि गिरजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गिरजेश सरदार बल्लभ भाई पटेल विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। घर में उसकी एक बड़ी बहन प्रीति प्रजापति (16) है। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
गांव में हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को अंदर तक झकझोर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}