उत्तर प्रदेशमहराजगंज

अवैध सिल्ट लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली चौकी प्रभारी मय टीम ने किया बरामद

महराजगंज। निचलौल थानाक्षेत्र के बहुआर पुलिस चौकी की पुलिस ने अवैध मिट्टी (सिल्ट)लदी दो ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना निचलौल के बहुआर चौकी प्रभारी मनीष पटेल के नेतृत्व में चौकी पुलिस टीम द्वारा 3 फरवरी 2024 की शाम करीब 8:30 बजे लावारिस स्थिति में बैठवलिया के दक्षिण दिशा में सिवान से एक ट्रैक्टर पावरट्रैक यूरो 42 प्लस संख्या UP56 AK 7067 मय ट्राली जिस पर अवैध मिट्टी (सिल्ट)लदा हुआ बरामद किया। जिसे थाना निचलौल में दाखिल किया इसी क्रम में 4 फरवरी की सुबह करीब 7:30 बजे लावारिस स्थिति में बैठवलिया के दक्षिण दिशा सिवान से एक ट्रैक्टर पावरट्रैक 439 प्लस संख्या UP 56 Z 7397 मय ट्राली जिस पर अवैध मिट्टी (सिल्ट) लदा हुआ बरामद करते हुए थाना निचलौल को सौंपा अवैध रूप से मिट्टी (सिल्ट) लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को सौंप दी गई।
अवैध मिट्टी (सिल्ट) लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली बरामद करने में बहुआर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पटेल, हेड कांस्टेबल रविंद्र यादव, हेड कांस्टेबल रणधीर राव, कांस्टेबल शिव प्रताप, कांस्टेबल अंकित यादव, कांस्टेबल प्रखर कुशवाहा की भूमिका रही।
इस प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र की सामान्य जनता द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}