विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महराजगंज। निचलौल विकासखण्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत करदह व पिपरिया में शनिवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्गा प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संकल्प यात्रा रथ पर एलईडी वॉल द्वारा वीडियो दिखाकर आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दिया गया। ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले। इस कार्यक्रम में स्टाल भी लगायें गये जिसमें किसान सम्मान निधि, शौचालय, मनरेगा आदि के लाभार्थियों से प्रार्थना पत्र भी लिया। ताकि वंचित लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला सके।
कार्यक्रम में अर्चना चंद्रा,(विशिष्ट अतिथि )सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश,मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद गुप्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग ,मोहन पटेल महामंत्री , यशवंत प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष, सचिन्द्र कुमार सिंह, मंडल ,मनोहर पासवान प्रधान प्रतिनिधि, वेंकेटेश्वर पटेल सचिव,नोडल अधिकारी आनंद मिश्रा, सुरेन्द्र साहनी रोजगार सेवक सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।
तो वहीं पिपरिया में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना चंद्रा, दुर्गा प्रसाद गुप्त,जितेन्द्र पाल सिंह,नागेंद्र मल्ल जिला कार्यसमिति सदस्य,मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता,उपाध्यक्ष सचिंद्र सिंह,बेचन पासवान,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगदीश कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा इमरान ,प्रधान प्रतिनिधि हफीजुल्लाह ,रोजगार सेवक, पंचायत सहायक,,सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।