उत्तर प्रदेशमहराजगंज

निचलौल: विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत गड़ौरा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महराजगंज। निचलौल विकासखण्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत गड़ौरा में बुद्धवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्गा प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसमें प्रथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संकल्प यात्रा रथ पर एलईडी वॉल द्वारा वीडियो दिखाकर आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दिया गया। ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले। इस कार्यक्रम में स्टाल भी लगायें गये। इसमें किसान सम्मान निधि, शौचालय, मनरेगा आदि के लाभार्थियों से प्रार्थना पत्र भी लिया। ताकि वंचित लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद गुप्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा,गौतम चौधरी अध्यक्ष मंडल,जितेंद्र पांडेय मंडल उपाध्यक्ष, मोहन पटेल महामंत्री , यशवंत प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष, सचिन्द्र कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष, संजय रौनियार मंडल मंत्री,नागेन्द्र मल्ल सदस्य जिला कार्य समिति,वीरेंद्र गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि, वेंकेटेश्वर पटेल सचिव, गोविंद प्रसाद गुप्त रोजगार सेवक सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}