उत्तर प्रदेशमहराजगंज

निचलौल:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत खेसरहा शितलापुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

महराजगंज। निचलौल विकासखण्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत खेसरहा शितलापुर में रविवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर दुर्गा प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसमें प्रथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संकल्प यात्रा रथ पर एलईडी वॉल द्वारा वीडियो दिखाकर आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दिया गया। ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले। इस कार्यक्रम में स्टाल भी लगायें गये। इसमें किसान सम्मान निधि, शौचालय, मनरेगा आदि के लाभार्थियों से प्रार्थना पत्र भी लिया। ताकि वंचित लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद गुप्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अध्यक्ष मंडल गौतम चौधरी, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा हरिओम मौर्य, महामंत्री मोहन पटेल, उपाध्यक्ष यशवंत प्रजापति, प्रधान महेंद्र नाथ पासवान, पूरा नोडल अधिकारी ग्राम राम गुलाम प्रजापति,ग्राम विकास अधिकारी रामकिशोर वर्मा,रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार गुप्ता, पंचायत सहायक हरिओम गुप्ता, मुन्ना अंसारी,गड़ौरा के रोजगार सेवक गोविंद गुप्ता सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}