फरेंदा: छुट्टी पर घर आए एसएसबी जवान का आकस्मिक निधन,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रिपोर्ट-विष्णु गुप्ता
महराजगंज। जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी एसएसबी जवान सुनील यादव की बीमारी के कारण शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान के मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंचे एसएसबी के जवानों व अधिकारियों ने मृतक जवान को गार्ड आफ आनर देकर विदा किए। उनका अंतिम संस्कार करमैनी घाट पर कर दिया गया। फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर निवासी सुनील यादव 2009 में एसएसबी में भर्ती हुए। वर्तमान में 15 वीं बटालियन एसएसबी काजल गांव असम में तैनात थे। करीब पंद्रह दिन पूर्व छुटटी लेकर घर आए थे। शुक्रवार को ही वह ड्यूटी पर जाने वाले थे कि उसी दौरान करीब सात बजे रात में उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उनको एक स्थानीय निजी अस्पताल में लाया गया। जहां पर इलाज के बाद हालत में सुधार नही हुआ तो गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर भी हालत बिगड़ गई तो डाक्टरों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। लखनऊ ले जाते समय सुबह करीब चार बजें उनकी मौत हो गई। जहां से मृत शरीर को घर लाया गया। एसएसबी जवान के मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।