महराजगंज: भारी बारिश की चेतावनी, 04 अक्टूबर को रेड अलर्ट

महराजगंज संवाददाता
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 02 से 05 अक्टूबर 2025 के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
विशेष रूप से जनपद महराजगंज के लिए यह अलर्ट महत्वपूर्ण है। मौसम विभाग ने 04 अक्टूबर 2025 के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग की अपील:
निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें।
अनावश्यक यात्रा से बचें।
बिजली के खंभों, पेड़ों और कच्चे मकानों से दूरी बनाए रखें।
प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
जिला प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।