अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन संघर्षशील महिलाओं का हुआ सम्मान

निचलौल(महराजगंज)।
ग्रामसभा वैदौली के निर्माणाधीन ब्रह्मर्षि बावरा शैलेंद्र ममतागृह (अनाथाश्रम) प्रांगण में महिला ग्राम प्रधान श्रीमती प्रेमशिला चौहान के द्वारा तीन संघर्षशील व्यक्तित्व की धनी, असमय वैधव्य की शिकार जरूरतमंद महिलाओं का वस्त्र एवं मिष्टान्न के द्वारा सम्मानित किया गया!
उनके साथ बैठ उनके दुखदर्द को बांटने की कोशिश की गई तो वहीं सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री के द्वारा ग्राम प्रधान श्रीमती प्रेमशिला चौहान को दैनन्दिनी तथा लेखनी के द्वारा सम्मानित किया गया!
बताते चलें कि ग्राम पंचायत वैदौली में सुभावती देवी, कांति देवी तथा जिऊती देवी असमय वैधव्य की शिकार हो जाने के बाद अपने बलबूते परिश्रम करके अपनी आजीविका चलाती है !
आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती प्रेमशिला चौहान ने वस्त्र एवं मिष्टान्न के द्वारा सम्मानित किया! इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री ने कहा – हमें सदैव बुजूर्ग जरुरतमंद महिलाओं का सम्मान करना चाहिए!
इस अवसर पर सुभावती देवी, कांति देवी, जिऊती देवी के साथ ही ह्रृदेश भारती, रमेश भारती, हिमांशु चौहान की विशेष रुप से उपस्थिति रही !